राहुल गांधी ने महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से बनाई दूरी: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि “लालू प्रसाद यादव के जंगलराज का अभी भी इतना ख़ौफ़ है कि महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही राहुल गांधी ने कन्नी काट ली।”

मौर्य ने यह टिप्पणी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर करते हुए कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जंगलराज का दर्द भुला नहीं पाई है, और अब वही भय कांग्रेस नेतृत्व को भी सता रहा है।

उन्होंने लिखा कि महागठबंधन केवल सत्ता की लालसा में बना गठबंधन है, जिसमें न तो नीति है, न नीयत। मौर्य ने कहा कि जनता अब पूरी तरह समझ चुकी है कि बिहार का विकास और सुशासन केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है।

मौर्य के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। भाजपा नेता जहां इसे जनता की भावना से जोड़ रहे हैं, वहीं महागठबंधन के घटक दलों ने इसे चुनावी बयानबाज़ी करार दिया है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)