मुजफ्फरपुर, बिहार। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी से मुजफ्फरपुर स्थित होटल अतिथि में शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात में संगठनात्मक रणनीति, विकास योजनाओं और जनसंपर्क अभियानों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस भेंट की जानकारी केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से साझा की।
उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत हैं।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



