google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रियासत पवई गांव के सैकड़ों महादलित परिवार देव अंचल कार्यालय पहुंचा।

समाज जागरण, वीरेंद्र यादव, जिला संवाददात्ता
औरंगाबाद (बिहार) 17 दिसंबर 2022 :- औरंगाबाद जिले के देव प्रखंड के पवई पंचायत व बेढना पंचायत के पचौखर गांव से सैकड़ों भूमिहीन महादलित परिवार अचानक देव अंचल कार्यालय में पहुँचे और देव अंचल कार्यालय में पहुंचकर अपने हक और अधिकार की मांग करने लगे। सभी ग्रामीण महादलित परिवार से थे।
मुन्नी देवी ने बताया कि सीओ साहब नोटिस देकर हमलोगों को अपने मकान को खाली करने की बात कहे है जबकि हम लोगों को कोई स्थान चिन्हित नहीं किया गया है और ना ही हम लोगों के कोई आवास दी गई है, अगर मकान खाली कर देते हैं तो हम लोग इस ठंड में कहां गुजर-बसर करेंगे, इसी समस्या को लेकर हम लोग देव अंचल कार्यालय पहुंचे हैं और अंचल अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या को बताने आए हैं। बटन पासवान, विकास कुमार, रवि कुमार, मुन्नी देवी, गीता देवी, रविंद्र पासवान, नवाब पासवान, मुनारिक पासवान, ऐसे सैकड़ों की संख्या में महादलित परिवार पहुंचे थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)