google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑक्सीजन क्लब के सैकड़ो सदस्यों ने निकाली पर्यावरण बाइक रैली, रामेश्वर धाम में किया दर्शन पूजन

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
पर्यावरण संरक्षण एवम बृहद पौधरोपण अभियान के मंशा को लेकर सामाजिक संस्था ‘ऑक्सीजन क्लब’ के सैकड़ो सदस्य रविवार को बाइक से काशी पंचकोशी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव रामेश्वर तीर्थ धाम पहुंचकर सैकडों क्लब सदस्यों ने महादेव मंदिर में मत्था टेका और उसके बाद प्रसाद पंगत (ग्रहण) किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विक्रांत दुबे और अजय सिंह ने बताया श्रावण मास में 85 किमी की काशी पंचकोशी यात्रा बाइक द्वारा एक दिन में पंचकोशी यात्रा मार्ग पर स्थित 56 देवालयों 108 शिवलिंग 11 विनायक का दर्शन पूजन करेंगे। क्लब द्वारा पूरे महासावन पंचक्रोशी मार्ग के किनारे पड़ने वाले सभी स्कूलों में बच्चों को फलदार पौधे वितरण का कार्य करते हुए नए भारत के भविष्य बच्चों में पौध लगाने व संरक्षण के संस्कार देने के लिए कटिबद्ध है। हमे अपनी विरासत की मूल पूंजी अध्यात्म,धार्मिक भावनाओं एवम परम्पराओं को जीवंत बनाये रखने के साथ मानव जीवन के लिए शुद्ध ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए एक मुहिम के जरिये गतिमान बनाते रखना है। इस कार्य मे हर आयु वर्ग के महिला -पुरुषों की भागीदारी की गई है। यात्रा कर्दमेश्वर ,भीमचण्डी से होते रामेश्वर धाम पहुंचा।
रामेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारी सहित बेदपाठी बाल ब्राह्मणों ने बैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा क्लब के सदस्यों का विधिवत पूजन कराया। इसके बाद महादेव कैटरर्स सिगरा के अजय सिंह’बाबा’ ने सभी क्लब सदस्यों को प्रसाद ग्रहण कराया।
पंचक्रोशी यात्रा में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजन मिश्रा, अजय सिंह, विक्रांत दुबे,हिमांशु शर्मा, अरविंद मिश्रा, गिरीश दुबे, चंद्रकांत,वीरेंद्र पटेल, अजय सिंह’बाबा’ रामनारायण सिंह,घनश्यान सिंह यादव, चंद्रकांत, प्रवीण राय, देवेश श्रीवास्तव,अरविंद श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, रवि पांडेय,प्रवीण यादव, मंजीत पटेल,संजय सोनकर,अरविंद सिंह सहित सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)