सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड
जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 21 अगस्त 2025:– इच्छा पूर्ण नामक संस्था के द्वारा जादूगोड़ा, यूसीएल कॉलोनी, जिला – पूर्वी सिंहभूम,में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सुशील अग्रवाल के हाथों द्वारा निशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया गया। मौके पर मौजूद इच्छापूर्ण के सदस्य सौरभ कुमार का कहना है कि वृक्षारोपण का शोर हर साल बहुत ज्यादा होता है। मगर जमीनी स्तर पर क्रिया बहुत कम। कारण सिर्फ एक है कि आतंरिक इच्छा शून्य है, जो भी हो रहा है, ऊपरी दवाब से। या फिर फोटो खींचने की होड़, इच्छा पूर्ण संस्था जो की सरकारी विद्यालय, प्राइवेट स्कूलों, किसान, अस्पताल, मंदिर आदि के बारे में सालों से काम करते आ रही है। शहर से ग्रामीण क्षेत्र पर जमीनी स्तर पर आकर काम भी किया है।
यही कारण है कि पूरे पूर्वी सिंहभूम में धीरे-धीरे यह संस्था प्रसिद्धि पा रही है। हम और हमारी संस्था दिन-रात एक बेहतर कल के लिए काम कर रहे हैं, और बहुत जल्द हमारी संस्था पूरे झारखंड में वृक्षारोपण का बहुत बड़े पैमाने पर काम करेगी। आज संस्था द्वारा 10000 निशुल्क पौधा का वितरण किया गया। सारे के सारे पौधे क्राफ्टेड कलम वाले पौधे थे। पौधे के वैरायटी में आम अमरूद नींबू कटहल आदि पौधे थे। मौके पर महेंद्र कुमार, अजय सिंह, लखन सोरेन,जगदीश सोरेन, चंदन कुमार, निर्मल पात्रो, सूरज पात्रो, यशवंत कुमार आदि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



