google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धूम धाम से मां दुर्गा का प्रतिमा हुआ विसर्जित

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
जय मां दुर्गा पूजन समिति गोसाईपुर द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा आज बड़े धूमधाम से विसर्जित किया गया।बताते चले की सोमवार को मां की प्रतिमा को ट्रैक्टर और मैजिक पर लाद कर नम आंखों से विदा किया गया वहीं महिलाओं ने कहा कि 9 दिन तक पूरे क्षेत्र में मां के नाम का गुणगान गूंज रहा था लेकिन अब जैसे लगता है की मां चली गई तो सब कुछ सुन हो गया हैl डीजे और बाजा के साथ गोसाई पुर भटौली,बहरा ,काशीपुर, पम्पापुर,भाऊपूर होते हुए जंसा थाना के बगल में चिन्हित तालाब में मां के प्रतिमा का विसर्जन किया गया।वही मां की विदाई का दर्शन करने के लिए भक्त पहले से ही सड़क के किनारे खड़े थे। सड़क के किनारे खड़े भक्तो के लिए समिति द्वारा प्रसाद और फल की व्यवस्था किया गया था।भक्तो ने देवी गीतों पर नाचते गाते भाव से मां को विदा किया।कड़ी सुरक्षा के लिए जंसा और रामेश्वर पुलिस जुटी रही। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप के नेतृत्व में राधेश्याम वर्मा फुलेंद्र प्रसाद , रविंद्र पटेल काली नाथ सरोज डॉक्टर यूपीसिंह लाल बहादुर सरोज पूर्व प्रधान रघुनाथ सिंह वर्तमान प्रधान संजय यादव मदन त्रिपाठी वह समग्र गांव वासियों के लोगों का सहयोग सराहनी रहा l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)