google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

यदि अभिभावक बच्चों की शिक्षा और बेहतर परवरिश पर खर्च नहीं करेंगे तो उनके बच्चे को मिलने वाला लाभ बंद कर के दूसरे जरूरतमंद बच्चे को लाभ दिलावें: डीएम

अररिया।

प्रायोजन एवं पालन-पोषण (स्पॉन्सरशिप) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आज आत्मन सभागार, अररिया में लाभुकों के अभिभावकों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित मीडिया कर्मियों के साथ के बैठक की गई। इस अवसर पर प्रतीक के तौर पर जिला पदाधिकारी, अररिया श्रीमती इनायत खान द्वारा कुछ नये लाभुकों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा लाभुक बच्चों के अभिभावकों से कहा गया कि मिलने वाले लाभ की राशि को बच्चे की शिक्षा और बेहतर पालन-पोषण पर खर्च करें। सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया को भी निदेश दिया गया कि इसका हमेशा फॉलोअप करावें। यदि अभिभावक बच्चों की शिक्षा और बेहतर परवरिश पर खर्च नहीं करेंगे तो उनके बच्चे को मिलने वाला लाभ बंद कर के दूसरे जरूरतमंद बच्चे को लाभ दिलावे।
श्री शम्भू कुमार रजक, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, अररिया द्वारा बताया गया कि पूर्व से इस प्रकार के 54 बच्चों को लाभ दिया जा रहा है। दिनांक-29.06.2024 को 32 नये आवेदनों की स्वीकृति जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कमिटी की बैठक में दी गई है। पात्रता रखने वाले ऐसे अनाथ अथवा बेसहारा बच्चों को प्रतिमाह 4000/-रू० बैंक खाता में दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए जिला में विशेष अभियान चलाकर ऐसे अधिक-से-अधिक जरूरतमंद बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस मौके पर डी०पी०ओ०, आई०सी०डी०एस०, नितेश कुमार पाठक, सहायक निदेशक, जि०सा०सु० कोषांग, श्रीमती सोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, श्री बबलू कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)