google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इफको ने शुरू किया नैनो उर्वरक जागरूकता महाभियान

•~”आत्मनिर्भर भारत”एवं “सहकार से समृद्धि” मिशन के अनुरूप किया जा रहा संचालित

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। भारत की सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था इफको द्वारा देशव्यापी नैनो उर्वरक जागरूकता महाभियान का शुभारंभ किया गया है।इफको के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक कर कम लागत में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है। यह अभियान मा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रेरणा से ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘सहकार से समृद्धि’ मिशन के अनुरूप संचालित किया जा रहा है।


इफको सोनभद्र के क्षेत्राधिकारी अभिजीत मौर्य ने बताया कि जनपद के सभी विकासखंडों में कृषि एवं सहकारिता विभाग के सहयोग से इस अभियान को किसानों तक पहुंचाया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)