google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आईआईटी धनबाद में एग्जीक्यूटिव एमटेक कोर्स के लिए आवेदन एक से*

आईआईटी आईएसएम धनबाद ने एग्जीक्यूटिव एमटेक ऑनलाइन कोर्स माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमी-कंडक्टर टेक्नोलॉजी कोर्स की शुरुआत कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक मई से कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। कोर्स में 25 सीटें हैं। दो वर्ष का उद्योग अनुभव समेत अन्य अर्हता नामांकन के लिए जरूरी है। कोर्स न्यूनतम दो वर्ष व अधिकतम तीन वर्ष में पूरा करना है।

सभी थ्योरी कक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी। वहीं सभी प्रैक्टिकल कक्षाएं समर सेमेस्टर या विंटर वेकेशन में ऑफलाइन मोड में करायी जाएंगी। बताते चलें कि संस्थान ने मानसून सेमेस्टर से ऑनलाइन कोर्स की शुरुआत करने की घोषणा की थी। वहीं दूसरी ओर आईआईटी आईएसएम ने आउटगोइंग मोबिलिटी के तहत पॉज़्नान यूनिवर्सिटी ऑफटेक्नोलॉजी पोलैंड के लिए अपने कर्मचारियों से आवेदन मांगा है। यह कार्यक्रम इरास्मस प्लस कार्यक्रम के तहत हो रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)