
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन: प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय चांन्दन परिसर में शुक्रवार 28 अप्रैल को विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के नेतृत्व में बच्चों को सम्मान कार्यक्रम आयोजित की गई। ज्ञात हो कि 2022-23 के सत्र के “राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना” में सफलता हासिल किया था, जिसे लेकर 28 अप्रैल शुक्रवार को सफल तीनों छात्रों को विद्यालय परिवार के द्वारा माला पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सफल विद्यार्थी मुकेश पोद्दार के पुत्र राहुल कुमार,दिलीप कुमार के पुत्र दिव्यांशु राज, एवं संजय कुमार पांडेय के पुत्र शुभम् कुमार पांडेय, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए मिठाई खिलाकर बच्चों को उज्जवल भविष्य का कामना किए। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से अन्य छात्र – छात्राओं को मेहनत और लगन शील बनने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं तीनों विद्यार्थियों में विद्यालय परिवार से सम्मानित होने से काफी खुशी जाहिर करते हुए गोरवान्वित महसूस किया और गुरु जी चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया। इस मौके पर प्रिंसिपल आदित्य कुमार, शिक्षिका सुमन कुमारी आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



