google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गेट दफाई में फिर सजा अवैध ‘52 पत्ती’ का अड्डा!

अशोक उर्फ डुग्गू पटेल पर घर में जुआ खिलाने का आरोप, मुन्ना रजक परिवार के 6 सदस्यों की आत्महत्या की घटना से दहला था क्षेत्र

जमुना–कोतमा कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत थाना भालूमाड़ा के गेट दफाई इलाके में अवैध जुए के फिर से सक्रिय होने की शिकायतों ने स्थानीय नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अशोक उर्फ डुग्गू पटेल के घर पर खुलेआम 52 पत्ती (ताश) का खेल संचालित किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन बड़ी रकम दांव पर लगाई जाती है और देर रात तक जमावड़ा लगा रहता है

स्थानीय लोगों के अनुसार इस जुए की चपेट में युवा, मजदूर वर्ग और कलारी कर्मचारी तेजी से फंसते जा रहे हैं मेहनत की गाढ़ी कमाई एक ही रात में हार जाने से परिवार आर्थिक तंगी, कर्ज और मानसिक अवसाद का शिकार हो रहे हैं कई घरों में कलह, मारपीट और पारिवारिक विघटन की स्थिति बन रही है सामाजिक असुरक्षा और अपराध की आशंका भी बढ़ती जा रही है

गौरतलब है कि पूर्व में जमुना कॉलोनी निवासी मुन्ना रजक के परिवार के 6 सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था स्थानीय लोग उस त्रासदी को याद कर आशंका जता रहे हैं कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वैसी ही स्थिति दोबारा बन सकती है

नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान से तत्काल छापामार कार्रवाई कर अवैध जुए के इस कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है लोगों का कहना है कि कानून का भय समाप्त होता दिख रहा है और यदि प्रशासन ने शीघ्र हस्तक्षेप नहीं किया तो कई और परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच सकते हैं


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)