दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) गुरुवार को नबीनगर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों एवं दवा दुकानों में प्रशासन द्वारा छापेमारी से अवैध संचालकों में हड़कंप मच गया। अवैध क्लिनिकों और दवा की दुकानों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई किया है।अधिकारियों ने दास मोहल्ला जनकपुर पोखरा के नजदीक डॉ शाहीद हुसैन की क्लीनिक, अयान मेडिकल और शाना मेडिकल को सील कर दिया है।

छापेमारी के दौरान कई अवैध क्लीनिक संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए।इस कार्रवाई में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय, इस आई संजय कुमार, बीएचएम संतोष कुमार, मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी और पुलिस बल के जवान मौजूद थे। बीडीओ अरुण सिंह और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय कुमार ने बताया कि प्रशासन को लगातार इन अवैध क्लीनिक संचालकों के निरुद्ध शिकायत मिल रही थी।अवैध क्लिनिकों पर कार्रवाई का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ रोकना है। प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



