जल प्याऊ बने चौराहे पर सफेद हांथी
दैनिक समाज जागरण संवाददाता पबांसा
पबांसा क्षेत्र के गांव अजीमाबाद में मेन चौराहे पर पानी के लिए राहगीरों को नहीं मिलता पीने को पानी
पबांसा विकासखंड की ग्राम पंचायत अजीमाबाद में एक वनी जल प्याऊ दो महीने से पड़ी है खराब ग्रामीणों ने किया फोन पर कई बार शिकायत अभी तक नहीं हुई सही एक कहावत है सटीक पाई जाती है नाम बड़े दर्शन छोटे अजीमाबाद में शिव मंदिर जहरवीर मन्दिर पर रविवार सोमवार को जल अभिषेक होता है ग्रामीण ने बताया है कि जब से जल प्याऊ लगा है तब से खराब चल रहा है कुछ महीने पहले एक बालक को करंट लगा था जब जल प्याऊ में करंट आ रहा था अब बात ग्रामीण बता रहे हैं कि हमने कई बार फोन भी किया है अभी तक कोई सही करने नहीं आया है



