google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एनटीपीसी भूमि से हटे अवैध कब्जेः हाईकोर्ट के निर्देश पर दुद्धी में चार मकान ध्वस्त

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र/ शक्तिनगर। शक्तिनगर में एनटीपीसी सिंगरौली की भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन ने संयुक्त कार्रवाई की। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद मंगलवार को बुलडोजर चलाकर चार अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया गया।एनटीपीसी सिंगरौली के संपदा अधिकारी के अनुसार, यह कार्रवाई माननीय इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में की गई। उप जिलाधिकारी दुद्धी के आदेश पर नायब तहसीलदार दुद्धी ने एनटीपीसी के नामित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में यह अभियान चलाया।

अभियान के दौरान ज्वालामुखी कॉलोनी में एक और बलिया नाला क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया। कुल चार मकानों को बुलडोजर की मदद से गिराया गया, जो पूर्वाह्न से दोपहर तक चली कार्रवाई का हिस्सा थे।मौके पर जिला प्रशासन, स्थानीय थाना पुलिस और सीआईएसएफ के जवान तैनात रहे, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय और सक्षम अधिकारियों के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा और भविष्य में भी अवैध कब्जों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)