google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना बभनी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार, 1.800 किग्रा नाजायज गांजा बरामद

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।


थाना बभनी पुलिस द्वारा देवरिहवा तिराहे से लगभग 500 मीटर आगे देवरिहवा पहाड़ी के पास सड़क किनारे से एक नफर अभियुक्त बसंत बसोर पुत्र गोविन्द बसोर, निवासी ग्राम गुरमटिया, थाना सरई, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक पीठ्ठू बैग में रखे दो बंडलों से कुल 1.800 किग्रा नाजायज गांजा बरामद किया गया।


उक्त बरामदगी के आधार पर थाना बभनी, जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0–009/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)