google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिरहोर भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा भू माफिया के घर चला बुलडोजर

विष्णुगढ़ को लगी भू माफियों की नजर।

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़ दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ अंचल के चलँगा मौजा खाता संख्या 50,प्लॉट 2 में बिरहोर को कुल 3.70 एकड़ भूमि सरकार के द्वारा बंदोबस्त किया गया था। जिसमें कुछ भू माफिया अवैध तरीके से फर्जी कागजात बनवा कर बिरहोर को सरकार के द्वारा दी गई भूमि को हड़प कर अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया है।ये खेल पूर्व में लगभग एक दशक से भी पूर्व से चल रहा था,जिसमें उक्त तथाकथित भू माफिया के द्वारा अंचल अधिकारी एवं कर्मियों को पूर्व में सब्जी फल एवं अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाया करता था। इस लिए ये फर्जीवाड़ा करने में सफल होता रहा और लगभग एक दशक से कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी।चूंकि मामला बिरहोर आदिम जनजाति से जुड़ा हुआ था, उस पर संज्ञान लेते हुए वर्तमान अंचल अधिकारी श्री नित्यानंद दास ने ठोस कदम उठाया एवं निम्नलिखित कार्यवाही किया है अब तक:

  1. बिरहोर के भूमि को मापी करवा कर सीमांकन करवाया गया।
  2. बिरहोर टोला में उक्त भूमि के अंतर्गत आने वाले सभी अतिक्रमणकारियों को आम सूचना निर्गत किया गया जिसमें उन्हें एक सप्ताह में बिरहोर के भूमि को खाली करने को कहा गया।
  3. नोटिस में दिया गया समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात अंचल अधिकारी के द्वारा सभी अतिक्रमण पर आज बुल डोजर चला दिया गया।
  4. आज अंचल अधिकारी के आदेश पर उक्त भू माफियाओं के नाम पर सभी गैर मजरूआ भूमि पर चल रहे जमाबंदी को लॉक किया गया है, जिसमें “संदेहात्मक” उल्लेखित किया गया है।
  5. सभी अतिक्रमणकारियों पर आदिवासी कि भूमि हड़पने के आरोप में एवं फर्जी कागजात बनवाने के आरोप में BNS कि धारा 338 एवं SC/ST की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
  6. उपायुक्त, हजारीबाग को बिरहोर की भूमि को घेराबंदी/बाउंड्री करवाने हेतु अनुरोध किए जाने से संबंधित पत्राचार किया जा रहा है।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)