समाज जागरण मिंटू कुमार संवाददाता हजारीबाग सदर। 14/ 6 /2025 के तीसरे दिन सिलवार कलां महावीर मंडल के प्रांगण में यज्ञ एवं अन्य प्रकार के संस्कार के उपरांत गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ । जिसमें दीक्षा संस्कार 25 लोगों ने लिया एवं कॉलेज एवं विद्यालय के 51 छात्रों ने विद्या संस्कार करवाया । दो बच्चों का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ। अन्य प्रकार के संस्कार कराए गए । इस यज्ञ में लगभग 500 से अधिक लोगों ने हवन में भाग लिए । यज्ञ को सुचारू रूप से संपन्न कराने में रंजीत प्रजापति नरेश कुमार यादव , सुजीत प्रजापति ,प्रशांत प्रजापति, रवि प्रजापति ,छोटू प्रजापति ,अमित प्रजापति ,केदार प्रजापति सुभाष प्रजापति महावीर प्रजापति ,सुखदेव प्रजापति सिलवार गांव के ग्राम वासियों का बहुत बड़ा सहयोग रहा। सभी ग्राम वासियों को महावीर मंडल सादर आभार प्रकट करता है। शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए प्रवचन कर्ता को भी महावीर मंडल प्रांगण में सादर आभार प्रकट किया गया। आसपास के गांव से गायत्री परिवार के विचारों से जुड़े अनेक व्यक्ति महायज्ञ में शामिल होकर हवन और प्रवचन में अपने भागीदारी निभाई । डूमर से वृज लाल राणा, सरौनी कला से चंद्रदेव प्रसाद गोविंद राणा सरौनी खुर्द से उषा सिंह, चुटियारो से अर्जुन केसरी,विजय राणा मासी पीढ़ी से सिलवार खुर्द से बीपी कुशवाहा सहित कई श्रद्धालु ने यज्ञ में हिस्सा लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



