google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

37 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब और एक ट्रक जब्त, पंजाब से झारखंड के रास्ते बिहार जा रही थी अवैध शराब की खेप

ब्यूरो समाज जागरण

सोनभद्र। पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 लाख रुपये से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब और एक ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में पिपरी पुलिस और एसओजी टीम ने की। इस दौरान एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। यह सफलता 25 दिसंबर, 2025 को दोपहर 3:10 बजे मिली, जब मुखबिर की सूचना पर खाड़पाधर-हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने एक ट्रक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें आलू के बोरों के बीच छिपाकर रखी गई 260 पेटियों में कुल 7440 बोतलें (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह शराब झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही थी। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये है, जबकि जब्त किए गए ट्रक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने नवजोत सिंह (35 वर्ष), निवासी बटाला, गुरदासपुर (पंजाब) को गिरफ्तार किया।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त नवजोत सिंह ने बताया कि यह अवैध अंग्रेजी शराब धीरज सिंह की है। वह इसे आलू के बोरों के बीच छिपाकर ले जा रहा था ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। धीरज सिंह ही उसे मोबाइल फोन के जरिए रास्ते के निर्देश देता था। नवजोत ने यह भी खुलासा किया कि वह पहले भी कई बार इसी तरह झारखंड के रास्ते बिहार में शराब की खेप पहुंचा चुका है और प्रत्येक सफल डिलीवरी के लिए उसे 30,000 रुपये मिलते थे। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान किया जाता था क्योंकि गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। इस संबंध में पिपरी थाने में मु.अ.सं.-254/2025, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS और 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस मामले में वाहन मालिक पवन कुमार (निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) और धीरज सिंह (नाम-पता अज्ञात) की तलाश कर रही है।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खाड़पाधर-हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोका गया था। जांच करने पर पाया गया कि आलू के बोरों के बीच में शराब की खेप को छुपाया गया था और जिसे झारखंड के रास्ते बिहार ले जाए जा रहा था। चेकिंग की गई तो 260 पेटी में कुल 7440 बोतलें (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपये है, जबकि जब्त किए गए ट्रक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। मौके से अंतर्राजिय तस्कर नवजोत सिंह को गिरफ्तार किया गया है और इस संबंध में थाना पिपरी पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नवजोत सिंह ने पूछताछ में बताया कि ट्रक में जो अवैध शराब लदी हुई है वह धीरज सिंह की है जिसे वो आलू के बोरे के बीच में छुपा कर अवैध शराब को झारखंड के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। धीरज सिंह फ़ोन के माध्यम से चालक को गाइड कर रहा था कि कहा जाना है, क्या करना है और कैसे जाना है। पुलिस ने वाहन मालिक पवन कुमार निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश को वांछित किया है इसके अलावा धीरज सिंह पता अज्ञात को भी वांछित घोषित किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीम को एसपी सोनभद्र की तरफ से 10 हज़ार का इनाम दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)