google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महापंचायत सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर हुई अहम बैठक।

राहुल कुमार गुप्ता
संवादाता।विष्णुगढ़।

विष्णुगढ़ के सात मील मोड़ पर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय परिसर में शनिवार को विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस पार्टी द्वारा एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता शिव कुमार लाहकार ने किया। विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीपक गुप्ता एवं सुनील साहू उपस्थित थे। बैठक में कहा गया कि ओबीसी महापंचायत सम्मेलन में भाग लेने हेतु बरही जाने पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। इसके अलावे पार्टी का संगठन कैसे मजबूत हो इस पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक प्रसाद गुप्ता ने कहा कि आगामी 6 अगस्त ,2024 को अधिकाधिक संख्या में बरही पहुंच कर ओबीसी महापंचायत में शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दें। इस बैठक में मुख्य रूप से विष्णुगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र मिश्रा , सुधीर कुमार , विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार , जिला सचिव सुनयना दूबे , युवा कांग्रेस पार्टी विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार ,कमल राम, जगदीश वर्मन , बटेश्वर मिश्र , एवं गणपत स्वर्णकार समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)