google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

+2 उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का गठन, अध्यक्ष कुलवंत सिंह व उपाध्यक्ष रेखा देवी बनी।

बड़कागांव, संवाददाता।

+2 उच्च विद्यालय बड़कागांव में प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बड़कागांव मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार एवं संचालन पर्यवेक्षक शिक्षक चेतलाल राम ने किया। चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर एवं सांड पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि भीखन महतो व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। शिक्षा विभाग द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में चेतलाल राम व धनंजय कुमार दास को जिम्मेवारी सौंपी गई । शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। +2 उच्च विद्यालय बड़कागांव में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों के बीच से 12 सदस्यों का चुनाव किया गया। जिनमें इंग्लेश सोनी, शंकर रजक, सुनीता देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, तुलसी महतो, तबसूम आरा, हरिंद्र भुइंया, सारो देवी, विश्वनाथ महतो, कुलवंत सिंह और फुगिया देवी हैं। चयनित 12 सदस्यों में से चुनाव के माध्यम से एक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में कुलवंत सिंह 7 मत एवं उपाध्यक्ष रेखा देवी 7 मत लाकर विजय हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों के द्वारा गठित नए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित कमेटी से लोगों ने स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने एवं स्कूल के विकास के लिए आशा व्यक्त की है। मौके पर मुख्य रूप से मुखिया रंजित कुमार, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, पूर्व मुखिया भीखन महतो, सहेश कुमार, सनित महतो, मो इब्राहिम, शिक्षक मनीष कुमार, अशोक कुमार के अलावा सैकड़ो बच्चों के माता-पिता उपस्थित थें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)