google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नशीले कफ सिरप की तस्करी के संबंध में महत्वपूर्ण अपडेट

दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार से संबंधित अभियोग की विवेचना एसआईटी द्वारा प्रगति पर है। विवेचना के दौरान निम्न महत्वपूर्ण तथ्य व कार्यवाही सामने आई हैं:

मुख्य स्टॉकिस्ट “शैली ट्रेडर्स” के विरुद्ध कार्रवाई- फर्म के चार्टर्ड अकाउंटेंट विष्णु अग्रवाल को नोटिस जारी कर 10 दिसंबर तक सभी वित्तीय लेनदेन, लेजर, GST आदि से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अन्य संलिप्त फर्मों को नोटिस- अवैध कारोबार की चेन में शामिल निम्न फर्मों व व्यक्तियों को भी साक्ष्य सहित उपस्थित होने हेतु नोटिस प्रेषित किए गए हैं—मां कृपा मेडिकल स्टोर, शिविक्षा फर्म (जनपद सोनभद्र)। दिलीप मेडिकल एजेंसी एवं आयुष इंटरप्राइजेज (नया बाजार, भदोही)। राजेन्द्र एंड संस ड्रग एजेंसी, परसीपुर, भदोही। यह फर्म अंकिता गुप्ता (पत्नी–विजय गुप्ता, प्रो० शिविक्षा फर्म) द्वारा संचालित है। फर्म के भवन स्वामी को भी नोटिस प्रेषित किया गया है।

शैली ट्रेडर्स के खातों की जांच में बड़ा खुलासा- जांच के दौरान पाया गया कि पिछले दो वर्षों में लगभग ₹425 करोड़ का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन किया गया है।

खातों का फ्रीज किया जाना अवैध कारोबार में संलिप्त लगभग 30 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है। अब तक करीब ₹60 लाख की राशि फ्रीज कराई जा चुकी है।

एसआईटी द्वारा पूरे नेटवर्क की गहन विवेचना जारी है, तथा अवैध व्यापार से जुड़े अन्य व्यक्तियों/फर्मों की भी पहचान की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)