दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन एवं आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में “वामा वेलनेस कैम्प” का आयोजन दिनांक 07 दिसम्बर 2025 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में किया गया। कैम्प का आयोजन पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की अध्यक्षता तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कैम्प के दौरान पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया एवं कूपन का भी वितरण किया गया। उपस्थित चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के शारीरिक स्वास्थ्य, रोग लक्षणों तथा स्वास्थ्य-संबंधी सावधानियों के बारे में भी उपयोगी मार्गदर्शन दिया गया।
“वामा वेलनेस कैम्प” का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संवर्धन, मानसिक राहत तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है, जिसे सभी ने अत्यंत सराहनीय एवं लाभदायक बताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



