आईएमएस नोएडा के छात्रों ने हैकाथॉन में जीते प्रथम एवं द्वितीय स्थान

नोएडा। आईएमएस नोएडा के बीसीए के छात्रों ने एक्सक्लूसिव हैकाथॉन गीक्सफॉरगीक्स क्लासरूम के ऑल इंडिया लेवल ग्रैंड फिनाले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। यह कार्यक्रम नोएडा सेक्टर-63 में आयोजित हुआ, जिसमें दिल्ली-एनसीआर सहित देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों से 50 टीम ने हिस्सा लिया। इस हैकाथॉन में प्रतिभागियों को एआई-आधारित फैक्ट-चेकिंग इंजन विकसित करने की चुनौती दी गई, जिसमें क्लेम एक्सट्रैक्शन, रियल-टाइम एविडेंस रिट्रीवल और एक्यूरेसी रिपोर्टिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया था। आईएमएस नोएडा के छात्रों ने अपनी नवाचार क्षमता, तकनीकी दक्षता एवं प्रभावशाली समाधान से निर्णायकों को प्रभावित किया।

आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों की यह शानदार उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, समर्पण, नवाचार क्षमता और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का प्रमाण है। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिस्पर्धी मंच पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करना अत्यंत गर्व का विषय है। इस प्रकार के हैकाथॉन न केवल छात्रों को वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें रचनात्मक सोच, टीम वर्क और इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स को भी सुदृढ़ करते हैं।

आईएमएस नोएडा के एडवाइजर प्रोफेसर (डॉ.) जेके शर्मा ने कहा कि हम विद्यार्थियों को ऐसा शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है जहां वे अपने ज्ञान को व्यावहारिक रूप में लागू कर सकें एवं वैश्विक स्तर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सकें। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे और देश के तकनीकी एवं नवाचार क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि यह उपलब्धि संस्थान की नवाचार एवं उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। छात्रों अपनी इस सफलता के लिए बधाई के पात्र है हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आईएमएस कोडिंग क्लब के समन्वयक डॉ. ज्योति कुमारी त्रिपाठी ने बताया कि एक्सक्लूसिव हैकाथॉन गीक्सफॉरगीक्स क्लासरूम प्रतियोगिता में टीम “स्टैक स्प्रिंटर्स” (मुदित त्यागी एवं शुभ) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी के साथ 25000 नकद पुरस्कार जीता। वहीं टीम “झा हिमांशु” (हिमांशु झा, शिवकांत मिश्रा एवं नितिन प्रकाश) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी के साथ 15000 की नकद पुरस्कार अपने नाम किया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)