अपने व्यापार को दें डिजिटल पंख (कैट)
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश द्वारा व्हाट्सएप से व्यापार डिजिटल ऑनलाइन सेमिनार 27 मार्च को शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार गुप्ता “प्रिंस” ने बताया कि इस सेमिनार में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही नई दिल्ली से कैट की ऑपरेशन हेड इशिता ओझा डिजिटल व्यापार में हम सबको कैसे आगे बढ़ना है इस पर अपनी बात रखेंगी।
कैट ने व्हाट्सएप के सहयोग से एक विशेष सत्र आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत आप अपने व्यापार को किस तरह से बढ़ा सकते हैं यह सिखाया जाएगा। हम व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाएं, ऑर्डर कस्टमर मैनेजमेंट को आसान बनाएं, अपने व्यापार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगे ले जाएं—इस प्रकार की अन्य गतिविधियों को समझाया जाएगा।
कैट के पदाधिकारी: प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचोरी, अध्यक्ष कैट टीम जबलपुर राजीव बड़ेरिया, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, कोषाध्यक्ष राजीव नेमा, महिला विंग प्रभारी सीमा सिंह चौहान ने कहा कि सभी व्यापारी इस ऑनलाइन सेमिनार का फायदा उठाएं और अपने व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। इससे जुड़ने के लिए मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में कैट पदाधिकारियों से संपर्क करें और निःशुल्क ऑनलाइन सेमिनार में सहभागिता दिखाएं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



