नोएडा, 26 मार्च। नौ दिनों तक चले व्रत, पूजा और उपवास के समापन के अवसर पर फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन द्वारा पहली बार माँ की चौकी के साथ कंजक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छोटी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें वस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि यह पहल समाज में समानता और समावेश की भावना को मजबूत करने का एक प्रयास है। आयोजकों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति समान सम्मान का अधिकारी है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुष्मिता भाटी, डॉ. भावना आनंद, कृष्णा यादव, इलिका रावत, अभिनव प्रताप सिंह और सुरभी जैन सहित फाउंडेशन के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन को भेदभाव-रहित समाज की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



