google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घरेलु विवाद में महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) रविवार को नबीनगर थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव से एक महिला द्वारा घरेलू विवाद में ट्रेन से कटकर जान देने की खबर मिल रही है।मिली जानकारी के अनुसार महिला का घर के सदस्यों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर महिला नजदीकी रेलवे स्टेशन नबीनगर रोड में ठीक स्टेशन परिसर के जी आर पी पोस्ट के सामने आरही ट्रेन के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। मृत महिला की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के फुटहरवा गांव निवासी मंटू चौधरी की पत्नी चांदनी देवी उम्र करीब 30 वर्ष है। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई ।स्टेशन प्रबंधक पौलूस हेंब्रम ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी सोननगर को दी गई।वही मौके पर पहुंचकर जी आर पी पुलिस ने आवश्यक कारवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)