वाददाता। मुनेश कुमार यादव
गुन्नौर।दैनिक समाज जागरण
बबराला में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पर सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की ओर से गायत्री शक्तिपीठ बबराला पर पीडीए अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उनके शानदार नेतृत्व में देश प्रदेश के उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।
सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में समाजवादी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान चलाया।
कार्यकर्ताओ ने गांव-गांव पीडीए अभियान चलाकर पौधरोपण किया पीडीए के तहत पीपल, बरगद व नीम जैसे पौधे लगाये गये। सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव ने कहा कि गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारीयों से मिलकर बात की जाएगी और पीड़ित और किसानों को समाधान दिलाया जाएगा। इस दौरान युवा नेता अखिलेश यादव, प्रधान पप्पू यादव, प्रधान योगेश यादव, पप्पू यादव, जिला अध्यक्ष तस्लीम अहमद, प्रधान बिट्टू यादव, के पी यादव, एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



