सभा में बेबी महतो और पूजा महतो भी हुई शामिल।
मोहम्मद इस्तियाक अहमद
ब्यूरो चीफ बोकारो देनिक समाज जागरण
बोकारो गोमिया ( झारखंड ) आज 29 मई 2023 को गोमिया प्रखंड के बड़कीसिधवारा पंचायत के छोटकीसिधवारा मे पंचायत स्तरीय भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले खतियानियो का महाजुटान कार्यक्रम व सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बेबी महतो व पूजा महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। अपार जन समुह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सह छात्र नेता बेबी और पूजा ने लोगो मे अपनी हक की लड़ाई का जोश भरते हुए कही कि 60-40 का फैसला हमे किसी भी किमत पर मंजूर नहीं। कही की सरकार जब तक स्थानियता के लिए 1932 के खतियान को मान्यता नही देती है तब तक यह आंदोलन प्रदेश में जारी रहेगा। उक्त दोनो वक्ता ने कहा कि प्रदेश के बने लगभग 20 वर्ष होने को है मगर आज भी स्थानीय लोग अपनी पहचान बनाने और बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है। कहा कि जब हम सरकार के समक्ष अपनी बात रखना चाहते है तो सरकार हम लोगो पर डंडा बरसाने का काम करती है। इस मौके पर सभा कि अध्यक्षता कामेश्वर महतो व मंच संचालन चम्पा कुमारी व आनंद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया समर्थन में पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी के साथ साथ इस सभा में भारी संख्या में गांव की महिला, पुरुष, युवक, युवतियां, बुजुर्ग, बुद्धिजीवि तथा पंचायत प्रतिनिधियों के अलावे सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



