*सुरक्षा के लिए मस्जिदों,ईदगाहों के समीप पुलिस बल की तगड़ी तैनाती रही।
*कुर्बानियों का दौर दिन भर चला।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। हरहुआ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में शनिवार को कुर्बानी का पर्व बकरीद नमाज अदा व एक दूसरे के गले मिल बधाई के साथ सकुशल सम्पन्न हुआ।
हरहुआ डीह स्थित छोटी मस्जिद,मदीना मस्जिद, हरहुआ बाजार स्थित जहांगीरी मस्जिद,कर्बला मस्जिद, काजीसराय छोटी -बड़ी मस्जिद व ईदगाह सहित सभईपुर ,सिकंदरपुर ,पुआरी खुर्द समेत अन्य गांवों में सुबह मुस्लिम बंधुओ ने मस्जिदों व ईदगाहों पर नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे से गले मिल मुबारकबाद दी।इसके बाद खुदा की राह में बकरे की कुर्बानी कर अमन चैन और इंसानियत के पैगाम सहित हर्षोल्लास पूर्वक एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयां देते हुए मनाया गया। मस्जिदों,ईदगाहों के पास सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रही वहीं उच्चाधिकारी मयफोर्स क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। समय एवं शांति के साथ नमाज सम्पन्न हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



