google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खरसावां-कुचाई मे ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,प्राथमिकता के आधार पर योजना की चयन कर गांव की विकास पर दिया बल,

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खरसावां-कुचाई प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।इसमें मुख्य रूप से बाल सभा महिला सभा वीपीआरपी सामाजिक मानचित्र संसाधन मानचित्र ग्राम पंचायत समन्वय समिति के सहयोग से किस प्रकार ग्राम सभा को मजबूती प्रदान करते हुए योजनाओं का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और उसे ई ग्राम पंचायत में एंट्री किया जाए जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। समापन समारोह के अंतिम दिवस पर दोनों ही प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम एवं प्रधान माझी उपस्थित थे। उन्होंने सभी सदस्यों को जीपीडीपी निर्माण की सफलता के लिए शुभकामना दी और सभी विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। इस अवसर पर कुचाई प्रखंड में प्रखंड समन्वयक पंकज कुंभकार,मास्टर ट्रेनर अमरजीत सिंह,रिसोर्स पर्सन के रूप में अखिलेश दुबे दास सोय मुखिया करम सिंह मुंडा मुखिया राम सोय मुखिया शास्त्री सांगा पंचायत सचिव निरज गुप्ता देवराज सिंह पातर अशोक महतो आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)