दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर में पछुआ हवा के कारण ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिन से धूप नहीं के बराबर निकलने से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इस ठंड में बच्चे और बुजुर्गों को अत्यधिक परेशानी हो रही है।नगर पंचायत और प्रशासन द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों को ठंड से बचाव के लिए कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालांकि, बाजार में दुकानदार कूट और प्लास्टिक जलाकर सुबह–शाम आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव कर रहे हैं, लेकिन इससे वातावरण दूषित हो रहा है।पिछले 24 घंटों में नबीनगर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो इस सीजन का सबसे निचला तापमान है। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान और भी गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ सकती है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



