दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ऋतिक कुमार, जीनू कुमार और नेहाल कुमार शामिल हैं, जो मिर्जापुर और सोनौरा गांव के रहने वाले हैं। मामले में थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि माली थाना कांड संख्या 240/25 और 220/25 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए चार बोरा धान और एक टीवी बरामद किया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।



