नारदीगंज,नवादा:-प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में सोमवार को नवपदस्थापित बीडीओ रंजीत कुमार ने पदभार ग्रहण की। साथ ही वितीय प्रभार भी ग्रहण किये।मौके पर निवर्तमान बीडीओ तान्या समेत अन्य मौजूद रहे। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर आपसी सहयोग से सरकार के कल्याणकारी योजनाओं योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने की नसीहत दी। इसके बाद प्रखंड कार्यालय में स्थित मनरेगा कार्यालय, कृषि, कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर,अंचल कार्यालय समेत अन्य विभाग पहुंचे, और स्थिति की जानकारी प्राप्त किये।वे प्रखंड कार्यालय में 26 वें बीडीओ के रूप में पदभार ग्रहण किये हैं। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कही की सरकार द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं को पूरा किया जायेगा।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को जनजन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।पीएम आवास,स्वच्छता, मनरेगा योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ सभी को मिलें। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आम लोगों का सहयोग के बदौलत ही विकास संभव है। आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। नारदीगंज प्रखंड आदर्श प्रखंड बनें, यह मेरी प्राथमिकता होगी। मौके पर प्रखंड श्रम पर्वतन पदाधिकारी गौतम कुमार, बीएसओ ज्योति प्रकाश, पंचायत सचिव सत्येन्द्र पासवान ,पंचायत सचिव दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



