google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना जिले के पालीगंज में बुद्धिजीवियो ने किया अति आवश्यक बैठक

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज स्थित गोरख मार्केट में रविवार को किसान मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति तथा इसलाहे मिल्लत अकलियत कमिटी के तत्वाधान में बैठक आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता सिगोड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया मुहम्मद शमीम तथा संचालन जरखा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. मतीन ने किया। मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. श्यामनंदन शर्मा ने कहा की देश की संविधान एवं लोकतंत्र खतरे में है। धार्मिक उन्मान्द फैला कर सामाजिक सद्भाव को कमजोर किया जा रहा है। वख्फ़ कानून संविधान विरोधी है। बैठक को रामानंद तिवारी, गया शर्मा, मौलाना एहसान साहब, गौतम शर्मा, सुरेश वर्मा व अभय शर्मा ने संबोधित किया। मौके पर संविधान बचाव लोकतंत्र बचाव, वक़्फ़ क़ानून रद करने की मांग, बिहार के नीतीश सरकार की किसान मजदूर विरोधी, सर्वे का विरोध, अधिकारियों का जंगल राज, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़, महंगाई बेरोजगारी चरम पर है, कृषि किसान पर संकट, बिहार में नीतीश की एनडीए सरकार की प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों का जंगल राज, हर जगह लूट तंत्र, सर्वे के नाम पर किसानो मजदूरों को पुश्तैनी जमीन से बेदखल की तैयारी जैसे मुद्दों को लेकर जून महीने में पालीगंज खेल के मैदान में विशाल रैली करने का निर्णय लिया गया। जिसे सफल बनाने के लिए 21 सदस्यीय जन अभियान समिति का गठन किया गया। जिसका संयोजक
डॉ श्यामनंदन शर्मा मो. शमीम, मो. मतीन, रामेश्वर भारती, रामानंद तिवारी तथा सह संयोजक देवनारायण प्रसाद को बनाया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)