google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में निगरानी बिभाग की टीम ने रिश्वत लेते एमओ को किया गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर से बुधवार को निगरानी बिभाग की टीम ने रिश्वत लेते दुल्हिन बाजार प्रखण्ड खाद्दय आपूर्ति पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के काब पंचायत स्थित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार बिभा देवी को कुछ माह पूर्व अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया था। लेकिन पुनः उसे निलंबन से मुक्ति मिल गयी तथा अपने कार्य मे लीन है। इसी बीच डीलर बिभा देवी से दुल्हिन बाजार प्रखण्ड खाद्दय आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार अकेला के द्वारा दस हजार रुपये रिश्वत के रूप में मांग की गई। जिसकी सूचना बिभा देवी ने निगरानी बिभाग के टीम को दे दी। उसके बाद बिभा देवी ने तय की गई स्थान पर निर्धारित समय अनुसार बुधवार को रिश्वत देने पालीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंची। जहां पूर्व से घात लगाए निगरानी बिभाग की टीम ने रिश्वत लेते दुल्हिन बाजार प्रखण्ड खाद्दय आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार अकेला को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि राज्य सरकार के द्वारा भ्र्ष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत हमेशा भरष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाई जारी है। इसके बावजूद भी भ्र्ष्टाचार की शिकायतें हमेशा सुनने को मिल रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)