google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजस्व प्रकरणों को पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का निस्तारण करायें-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में बस्ते न लाये जाने पर लेखपालों को लगायी कड़ी फटकार

समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर में पहुॅचकर दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिये। थाना समाधान दिवस में कुल 05 शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व सम्बन्धित प्रकरणों को पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के सम्बन्धित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरते अन्यथा की स्थिति मे सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लेखपालों से उनके बस्तों की जानकारी ली तो अधिकतर लेखपाल अपने बस्तों को मौके पर नही लेकर आये थे जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये लेखपालों को कड़ी फटकार लगायी और निर्देशित किया कि तत्काल बस्तों को लेकर आये। जिलाधिकारी ने संग्रामपुर की लेखपाल उषा मौर्या के बस्ते का अवलोकन कर उसमें आवश्यक रजिस्टरों को देखा तथा मौके पर नक्शे में पैमाइस कैसे की जाती है उसकी जानकारी ली तो लेखपाल द्वारा नक्शे में पैमाइश कर दिखाया गया।
जिलाधिकारी ने लेखपालों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किये गये है उसे खाली कराया जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान जो शिकायतों प्राप्त होती है उनका निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाये ताकि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायतों को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने कहा कि पुलिस थाने में आये हुये फरियादियों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करें, उनकी शिकायतों को सावधानीपूर्वक सुने तथा जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण करायें। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)