सरस्वती ज्ञान मंदिर में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाता है- हरि प्रसाद

मिंटू कुमार समाज जागरण ।
हजारीबाग : सदर प्रखंड मेरु स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में फलेरिया की दवाई खिलाई गई । फलेरिया विलोपन का कार्यक्रम हर एक गांव, कस्बे ,शहर – नगर में जारी है । सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्राचार्य हरि – प्रसाद के देखरेख में सभी विद्यार्थियों को दवा की खुराक दी गई । इस अवसर पर प्राचार्य हरि प्रसाद ने कहा शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी समय पर ध्यान दिया जाना चाहिए । हमारे विद्यालय में इसका ख्याल रखा जाता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता पढ़ाई का अभिन्न अंग है । विद्यालय में पंचायत समिति सदस्य मनोज कुशवाहा विद्यालय इस अवसर पर मौजूद थे। शिक्षकगण, सहिया दीदी , स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)