google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पदमा ओपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद, अभियुक्त शिवम पांडेय को भेजा जेल

‎पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण


‎ पदमा-२मार्च२०२५ओपी थाना क्षेत्र के सरैया डीह के बंद पड़े घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा ओपी पुलिस ने कर लिया है। इस घटना को लेकर पदमा ओपी में दर्ज कांड संख्या 76/2025 (धारा 331(4)/305(ए) BNS) में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी शिवम् कुमार पांडे, ग्राम सरैया, पदमा ओपी, की निशानदेही पर चोरी की गई स्कूटी और टीवी बरामद किया गया है।

‎ गिरफ्तार चोर,से पूछताछ में उसने चोरी किए गए सामान के ठिकाने का खुलासा किया। बरामदगी के बाद पुलिस ने समस्त आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
‎‎बताया जाता है कि इस बरामदगी से मामले की तह तक पहुँचने में पुलिस को मदद मिलेगी। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही संलिप्त अन्य अभियुक्तों की जल्द ही गिरफ्तारी हो पाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)