शहडोल। संभागीय मुख्यालय में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी शंकर लाल गुप्ता (40) ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर खुद पी लिया और अपनी पत्नी राजकुमारी गुप्ता (34) एवं पुत्री स्वाति गुप्ता (16) को पिलाकर एक साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना मंगलवार को देर रात हुई है, जिसमें इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में पुत्री स्वाति गुप्ता की मौत हो गई है और शंकर गुप्ता एवं पत्नी राजकुमारी गुप्ता का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शंकर लाल गुप्ता ऑनलाइन गेम खेलता था और इसी दौरान साइबर फ्रॉड में फंस कर आर्थिक नुकसान किया है। लगातार गेम में फंसता गया और कर्ज में इतना डूब गया कि परिवार में कलह होने लगा। गेम की लत और कर्ज के कारण आए दिन घर में भी विवाद करता था। इसी कारण से मंगलवार की रात में पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने का प्रयास किया। रात में जब तीनों की तबीयत एक साथ बिगड़ी तो आस-पड़ोस के लोगों ने कोतवाली को सूचना दी और तीनों को जिला अस्पताल लेकर गए।
वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद रात में ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात में 2.00 बजे के आसपास पुत्री की मौत हो गई और माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि शंकर गुप्ता ऑनलाइन गेम या किसी साइबर फ्रॉड के जाल में फंस गए थे, जिसके कारण उन्हें बड़ी आर्थिक क्षति हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक दबाव और आर्थिक नुकसान के चलते उन्होंने यह खतरनाक कदम उठाया।
पुलिस कर रही परिजनों से पूछताछ-:
कोतवाली पुलिस ने परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साइबर एंगल को भी ध्यान में रखते हुए जांच हो रही है। इस घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड के खतरों को सामने लाया है।
कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना हुई है और लड़की की मौत हो गई है, जबकि माता-माता इलाज ले रहे हैं। प्रारंभिक जांच में ऑनलाइन गेम व साइबर फ्रॉड की बात सामने आ रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



