google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सोनभद्र जिला कारागार में महिला पुरुष बंदियों ने हर्षोल्लास के साथ मनायी पावन पर्व दीपावली

दीपावली को यादगार तरीके से बनाने के लिए संपूर्ण कारागार को दुल्हन की तरह गया था सजाया

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिला कारागार दीपावली पर्व पर महिला और पुरुष बंदियों ने भी कारागार परिसर बैरिको में दीप प्रज्वलित कर तथा तरह तरह के रंगोलियां बना कर देव दिपावली का पावन पर्व मनाया।
जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दीपों के पर्व पर प्रत्येक बंदी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी बैंरकों एवं अहातों में बंदियों ने दीपावली महापर्व को धूमधाम से मनाने के लिए कारागार में जोर-जोर से तैयारी की गई थी। पूरे कारागार परिसर का सफाई पुताई का कार्य हुआ था जिसमें समस्त बिल्डिंग, बैरकों, गोदाम, अहाते, नालियों एवं कार्यालयों की सफाई एवं सफेदी आदि का कार्य शामिल किया गया था।दीपावली को यादगार तरीके से बनाने के लिए संपूर्ण कारागार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बंदियों द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली झाड़ फानूस एवं झांकियां के द्वारा सजावट का किया गया।
इस मौके पर जेलर अरविंद कुमार सिंहा, उपजेलर गौरव कुमार, उपजेलर शशांक पटेल, उपजेलर गरिमा, उपजेलर गंगा प्रसाद यादव, उपजेलर अखिलेश कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट राजकुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक परमानंद सिंह सहित जिला कारागार के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)