google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डाला नगर पंचायत में बन रहे सीसी रोड में, घटिया सामग्री हो रहा इस्तेमाल

ब्यूरो समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। डाला के नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 और 7 चूड़ी गली में बना रहे सड़क की सीसी रोड पर उठ रहे सवालिया निशान। इस सड़क पर पहले से नाली का निर्माण गलत तरीके से कराया गया। विरोध करने के बावजूद भी नाली जबरदस्ती बनवा दी गई, उसके बाद जब सड़क बनने लगा तब सड़क पर जो रा मटेरियल गिरना चाहिए वह नहीं गिरा ठेकेदार के मनमानी से रद्दी मैटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।सड़क सही ढंग से नहीं बन रहा है। अगर इसकी सही से जांच की जाए तो निश्चित ही बहुत बड़ा घोटाला नजर आएगा। यह अत्यंत आवश्यक है कि जनता की गाढी कमाई से बन रही सड़क आखिर ठीक से क्यों नहीं बनाया जा रहा है । यह हमारे प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देश है कि कोई भी कार्य प्रदेश में गलत नहीं होने देंगे। निर्देश के बावजूद गुणवत्ता विहीन कार्य को कराया जा रहा है। इसकी जांच करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)