google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला में छात्रों ने किया श्लोकों का सस्वर गायन

संवाददाता अरुण पांडेय गुरूजी/ दैनिक समाज जागरण।

घोरावल/ सोनभद्र। जनपद के ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल सिरसांई में चल रही वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान की कार्यशाला मां वीणावादिनी की अर्चना से प्रारम्भ हुआ। सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। जनपदीय समन्वयक दीनबन्धु त्रिपाठी ने बताया कि आज कार्यशाला का दूसरा दिन है, जिसमें बच्चों को वेदमंत्रों का सस्वर संगीतमय वाचन सिखाया जायेगा।
मुख्य प्रशिक्षक विनोद तिवारी ने छात्रों को बहुत ही रोचक तरीके से आरोह अवरोह के साथ संगीत के धुनों पर श्लोकों का गायन कराया। सह प्रशिक्षक अशोक चौबे और डाक्टर शुक्ल ने हारमोनियम व ढोलक पर जुगलबन्दी की।
छात्रों को प्रातःस्मरण मन्त्र, प्रकृति पूजा, वेदों में वर्णित राष्ट्र प्रार्थना आदि का ज्ञान देकर गेय विधा में ले जाया गया।जब सब बच्चे संगीत की धुनों पर वेदमंत्रों का सस्वर वाचन कर रहे थे तो एक अलग छटा प्रस्तुत हो रही थी और सबके चेहरे पर तेज प्रकाशित हो रहा था।
बताते चलें कि संस्कृति विभाग उत्तरप्रदेश के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान अयोध्या के निर्देशन में संस्कार भारती व एडूलीडर्स के सहयोग से रामायण अभिरूचि कार्यशाला के अन्तर्गत वेदगायन व सामान्य वेदज्ञान कार्यशाला चल रही है। कार्यशाला में कुल सौ बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)