माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश एक विकसित और खुशहाल देश बना-उप प्रधानाचार्य
समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत मा० प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व व कृतित्व, न्यू इन्डिया @ 2047 तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं/परियोजनाओं व उपलब्ध्यिं विषयक दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक के लिए तुलसीसदन (हादीहाल) परिसर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग लखनऊ द्वारा स्थापित करायी गयी 15 दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का तीसरे दिन पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़, जिला उमर वैश्य समाज सभा के पदाधिकारीगण व जनसामान्य ने अवलोकन किया। पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज के उप प्रधानाचार्य डा0 मो0 अनीस के नेतृत्व में छात्राओं व अध्यापकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा0 मो0 अनीस ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश एक विकसित और खुशहाल देश बन चुका है। यहां पर जल सुरक्षा के, ट्रेडिंग के, स्पोर्ट्स, एनर्जी, आदि के बड़े बदलाव हुए हैं। चाहे वो महिला सशक्तिकरण हो, या ग्लोबल मॉडल्स, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, हर घर जल ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, डिजिटल भारत, अन्नदाताओं का सम्मान, कृषि क्रांति और सभी के लिए स्वास्थ्य इसमें शामिल हैं। यह भी बताया कि बच्चों की पढ़ाई, पिता की दवाई, फसलों की कटाई और प्रदेश की अच्छाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा सक्रिय है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में परिवर्तित कर रही है। इस अवसर पर विद्यालय की मंजू कुशवाहा, उमर जमील, अमित श्रीवास्तव, सीमा, तबस्सुम आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार तुलसीसदन में जिला उमर वैश्य समाज सभा के अध्यक्ष गुलाबचंद, महामंत्री मदनलाल, संयोजक जवाहर लाल बच्चा, कैलाश मैनेजर हनुमान प्रसाद आदि पदाधिकारिओ ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि यह प्रदर्शनी दिनांक 02 अक्ूबर 2025 तक प्रतिदिन आमजन के लिए खुली रहेगी, जहां नागरिक अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेंगे।



