मुख्यमंत्री जी के आगमन से सम्बन्धित सभी तैयारियां ससमय की जाये पूर्ण- मा0 मंत्री
ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत बैठक की गयी, बैठक में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, निदेशक जनजातीय विभाग शिव प्रसाद आनन्द, उप निदेशक जनजातीय विभाग सुश्री प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मा0 मंत्री जी के समक्ष मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन के दृष्टिगत जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह ससमय उसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें। बिरसा मुण्डा की जयन्ती 15 नवम्बर,2025 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को जनपद में भव्य और दिव्य तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
इस अवसर पर निदेशक जनजातीय विभाग शिव प्रसाद आनन्द ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में सभी अदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा आदिवासी क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक विकास के प्रयासों को पुनर्जीवित करने के लिए 15 नवम्बर (भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयन्ती) को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है। इस वर्ष 15 नवम्बर, 2025 को भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर, 2025 से दिनांक 15 नवम्बर, 2025 तक की अवधि के दौरान केन्द्र और प्रत्येक राजय/केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा 5वें जनजातीय गौरव दिवस 2025 को स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, 1 से 15 नवम्बर,2025 तक आयोजित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें, समस्त गतिविधियों के विडियों/फोटोग्राफ्स जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के पोर्टल https://adiprasaran.tribal.gov.in/JJGV/homenew.aspx पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए तथा माननीय प्रधानमंत्री, माननीय मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण शोसल मीडिया हैडल को टैग किया जाये। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाये कि 15 नवम्बर,.2025 को जनपद सोनभद्र में मा० मुख्य मंत्री, उ०प्र० की गरिमामय उपस्थिति में जनजाति बाहुल्य जनपद सोनभद्र में एक वृहद जनजाति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सास्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु जनजाति नृत्य, संगीत आदि का प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम स्थल पर किया जायेगा। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाकार, शिक्षा संस्थानों (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों) के छात्र-छात्राएं, आदिवासी उद्यमी, आदिवासी कारीगर व आदिवासी आबादी के साथ काम करने वाले गैर सरकारी संगठन, आदिवासी समुदायों के स्वयं सहायता समूह और वन धन विकास केंद्र के सदस्य, आदिवासी मामलों से जुड़े अन्य हितधारक और आम जनमानस प्रतिभाग कर सकें।
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में भगवान बिरसा मुण्डा और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाये, मित्र संगीत, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन कराया जाये, आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में इस अवधि के दौरान भोजन में कम से कम एक भोजन जनजातीय भोजन का हो, जिससे छात्रों को पाक बिरासत से परिचित कराया जा सकें। संस्थानों में पोषण वाटिकाओं को प्रोत्साहित किया जाये तथा वृक्षों का रोपण कि जाये, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए सेल्फी प्वाइंट स्थापित किये जायेें।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह सहित मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



