google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आगामी रमजान व चैत्र रामनवमी के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा कस्बा दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी रमजान माह एवं चैत्र रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा कस्बा दुद्धी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, व्यापारियों एवं अन्य सम्भ्रांत नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखने की अपील की गई।


क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा उपस्थित लोगों से कहा गया कि सभी लोग मिल-जुलकर त्यौहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक के दौरान शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता तथा त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)