google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष धामी ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज मामला की निंदा की

रघुनंदन पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब

जैतो, 1 जून: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और उनके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। एडवोकेट धामी ने कहा कि यह लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों और संस्थाओं का दुरुपयोग है। यह कानूनी प्रक्रियाओं का गलत इस्तेमाल है, जिसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि मजीठा विधानसभा क्षेत्र में चुनावों के दौरान सरकार द्वारा भारी उत्पीड़न किए जाने के बावजूद, लोग मजीठिया से अलग नहीं हुए; इसी वजह से आपसी रंजिश के चलते उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। एडवोकेट धामी ने कहा कि पंजाब के लोग ऐसी चालों को अच्छी तरह समझते हैं और लोकतंत्र का सम्मान करते हैं। लोकतंत्र को कमज़ोर करने के प्रयासों को कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)