google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नमामि गंगे के अधूरे काम से ग्रामीण परेशान, जगह जगह लीकेज और खुले गड्ढे बने खतरा

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

बीजपुर/ सोनभद्र। क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य में कथित लापरवाही अब ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। पाइपलाइन लगाने के दौरान खोदे गए गड्ढों को सही तरीके से बंद नहीं किए जाने और जगह जगह पाइपों से पानी रिसने की समस्या सामने आ रही है, जिससे लोगों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक कई स्थानों पर पाइपलाइन से पानी लगातार बह रहा है, जबकि कुछ जगह पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़कों और रास्तों पर पानी जमा हो रहा है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। पाइपलाइन बिछाने के बाद रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं होने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार लोगों की अनदेखी के चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिस योजना के जरिए घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और लोगों को राहत देने की उम्मीद थी, उसके अधूरे कार्य अब परेशानी बढ़ा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पाइपलाइन लीकेज दुरुस्त कराने, क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत और खुले गड्ढों को सुरक्षित तरीके से भरवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई हो, ताकि परियोजना का लाभ लोगों को मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)