इंडियनऑइल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 1535 ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com/apprenticeships पर 23 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.
इंडियनऑइल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करने के लिए नोटिफिकेशन के साथ आवेदन पत्र भी जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू की गई है, इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर तक सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं.
IOCL Apprentice Recruitment 2022: महत्वपूर्ण जानकारी
इंडियनऑइल कॉरपोरेशन लिमिटेड में ट्रेड अपरेंटिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की संभावित रूप से 6 नवंबर नवंबर को आयोजित की जाएगी और परिणाम 21 नवंबर को जारी किया जाएगा.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



