google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों को उन्नत तकनीक और आधुनिक खेती की दी गई जानकारी ।

राहुल कुमार गुप्ता , संवादाता विष्णुगढ़ , दैनिक समाज जागरण ।

विष्णुगढ़।प्रखंड अंतर्गत बुधवार को विभिन्न पंचायत गोविंदपुर, नावाट्टांड़ बनासो, चानो के ग्राम क्रमशः गोविंदपुरकला,चितरामो , गोविंदपुरखुर्द में प्री -खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गोरिया करमा हजारीबाग के वैज्ञानिकों ने खरीफ मौसम में फसलवार उन्नत तकनीक से खेत की तैयारी कर खेती करने को लेकर व उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी साहित राज्य एवं केंद्र प्रायोजित किसान उपयोगी कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं और नीतियों के बारे में किसानों के बीच महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। साथ ही किसानो को खरीफ फसल प्रबंधन उर्वरक और कीटनाशक के प्रभावी उपयोग, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन और रसायनो के समुचित प्रयोग के बारे में बताया गया। टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनीमा महतो,डॉ.अभय कुमार गिरी,विकास कुमार,प्रत्युष भट्टाचार्य, प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक विष्णुगढ़ उमेश कुमार राणा,जनसेवक,कृषक मित्र,पंचायत मुखिया श्रीमती रीता देवी समेत ग्रामीण व किसान शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)