दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत साहनपुर के प्राथमिक विद्यालय (द्वितीय) की दीवार पर स्कूल का नाम हिंदी के साथ उर्दू में भी लिखे जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने इस पर संज्ञान लिया दीवार पर स्कूल का नाम एक ओर हिंदी में और दूसरी ओर उर्दू में लिखा गया था। मामले की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने जांच के आदेश दिए। जांच के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रफत खान को निलंबित कर दिया गया है फिलहाल शिक्षा विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। यह देखा जा रहा है कि क्या नाम लिखवाने की प्रक्रिया में किसी सरकारी आदेश या नियम की अवहेलना हुई है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



